पंजाब के राजपूतों ने देखी पद्मावत, बोले- अच्छी फिल्म, वापस लेते हैं विरोध

पंजाब के राजपूतों ने देखी पद्मावत, बाहर आकर कहा- अच्छी फिल्म, वापस लेते हैं विरोध

नई दिल्ली। पंजाब के राजपूत संगठनों ने बुधवार को 'पद्मावत' देखने के बाद कहा है कि फिल्म में राजपूत समुदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं दिखाया गया है और इसलिए पंजाब में फिल्म की रिलीज का विरोध नहीं किया जाएगा। राजपूत नेताओं ने कहा कि फिल्म में रानी पद्मिनी के किरदार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। राजपूत महासभा ने फिल्म देखने के बाद कहा कि पहले वो फिल्म के खिलाफ थे लेकिन अब वो अपना विरोध वापस ले रहे हैं। बुधवार पठानकोट में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में समुदाय के लोगों को फिल्म दिखाई गई। जिला प्रशासन की मदद से शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच ये फिल्म चलाई गई। फिल्म देखने के बाद राजपूत महासभा के अध्यक्ष दविंदर दर्शी ने कहा कि हम फिल्म के विरोध में थे आज हमने फिल्म देखी, इसमें राजपूत समाज के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं है। राजपूत समुदाय के 30 नेताओं ने प्रशासन के अनुरोध पर फिल्म देखी और इसमें अब कोई विवाद नहीं रह गया है।

आज रिलीज हो रही है फिल्म

आज रिलीज हो रही है फिल्म

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की पद्मावत फिल्म की रिलीज रोकने की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि हिंसा का हवाला देते हुए राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती हैं। कोर्ट ने कहा कि फिल्म को हिंसा के आधार पर बैन नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म आज (25 जनवरी) को देशभर में रिलीज हो रही है। हालांकि कुछ राज्यों में सुरक्षा को लेकर इसके शो नहीं दिखाए जा रहे हैं।

करणी सेना कर रही है रिलीज रोकने को हिंसा

करणी सेना कर रही है रिलीज रोकने को हिंसा

करणी सेना फिल्म को लेकर विरोध कर रही है। संगठन के सरंक्षक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा है कि फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कल्वी ने कहा कि हंगामा कर रहे कार्यकर्ता हमारे ही हैं और इसके लिए माफी का कोई प्रश्न नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि समाज विचलित है, इसलिए सड़कों पर है। कल्वी ने कहा कि पद्मावती मेरी मां है और मां के लिए कोई समझौता नहीं होगा। पद्मावती ये देखकर आज रो रही होंगी। कल्वी ने कहा कि ये फिल्म किसी भी राजपूत को नहीं दिखाई गई है इसलिए हमें फिल्म देखने वाली कमेटी पर संदेह है। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर जनता कर्फ्यू लगाया जा रहा है और ये जनता खुद कर रही है।

Recommended Video

    Padmaavat Release को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी, Karni Sena की दिखी गुंडागर्दी | वनइंडिया
     देशभर में फिल्म को लेकर हिंसा, पत्थरबाजी

    देशभर में फिल्म को लेकर हिंसा, पत्थरबाजी

    पद्मावत फिल्म के विरोध में देश के कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के कस्बों और शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। राजपूत समूह अभी भी फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। पटना में भी फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+