पंजाब चुनाव में इस बाबा की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं दल!

गुरमीत राम रहीम सिंह के 5 करोड़ अनुयायी हैं। इसमें से 40 लाख करीब पंजाब के मालवा क्षेत्र के हैं।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों ने अपनी तैयारियं पूरी कर ली है। तमाम रैलियां और जनसभाएं की जा रही है। हर दल चाहता है कि, हर मतदाता उनके करीब हो। इसी कड़ी में 5 करोड़ अनुयायियों के साथ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हर दल की निगाह में है। गुरमीत राम रहीम सिंह के पंजाब में करीब 40 लाख अनुयायी हैं। ऐसे में हर दल चाह रहा है कि वो राम रहीम की निगाह में रहे।

पंजाब चुनाव में इस बाबा की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं दल!

मिलने जा रहे हैं नेता

विभिन्न दलों के तमाम नेता, राम रहीम के पास उनसे मिलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जिसे भी बाबा का समर्थन मिलेगा, उसके जीतने की संभावना ज्यादा हो जाएगी। हालांकि राम रहीम की खुद एक पॉलिटिकल विंग है, जो तमाम दलों से प्रत्याशियों की सूची तैयार करती है। राम रहीम की विंग ने ऐसे प्रत्याशियों की लिस्ट बना ली है, जिसे वो अपने अनुायियों को बताएंगे। हालांकि राम रहीम की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि उनके अनुयायी सच्चे और अच्छे लोगों को मतदान करें। बता दें कि पंजाब के मालवा क्षेत्र में राम रहीम का खासा असर है।

बाबा ने की है भाजपा की मदद

यह बात दीगर है कि 2014 के हरियाणा चुनाव, 2015 के दिल्ली और बिहार चुनाव में राम रहीम ने खुले तौर पर भाजपा का समर्थन किया था। हालांकि बिहार और दिल्ली में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी। राम रहीम के दर पर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्य सरकार में मंत्री प्रिणीत कौर सरीखे तमाम नेता अपनी गुहार लेकर पहुंच चुके हैं। ये भी पढ़ें: जब राजनीतिक दल ना पूरा करें घोषणा पत्र के वादे तो क्या करे चुनाव आयोग ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+