योग दिवस से दूर पंजाब, भाजपा-अकाली कलह का असर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक दौर में अकाली दल चट्टान की तरह भाजपा के साथ खड़ा होता था। अब वह बात नहीं रही। अब दोनों दलों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इसकी एक ताजा बानगी ये है कि पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूलों में योग दिवस का आयोजन करने से मना कर दिया है। पर पड़ोसी हरियाणा में योग दिवस बड़े स्तर पर आयोजित होगा।
चल रहीं छुट्टियां
जानकार कह रहे हैं कि हालांकि राज्य के स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं, पर एक दिन यानी 21 जून के लिए बच्चों को स्कूलों में बुलाया जा सकता था। जो भी बच्चे स्कूल आते उन्हें योग दिवस से जोड़ा जा सकता था। [विवाद नहीं जीवन है योग, जाने सूर्य नमस्कार के 10 फायदे]
कोई तैयारी नहीं
पंजाब सरकार की तरफ से भी योग दिवस को लेकर कोई तैयारी की खबरें नहीं हैं। यानी योग दिवस पर पंजाब योग से दूर रह सकता है। हां, भाजपा अपने स्तर पर योग दिवस का जगह-जगह आयोजन करेगी। पंजाब मेंभाजपा का तग़ड़ा जनाधार है।
दूरी की वजह
दरअसल बीते लोकसभा चुनावों में अमृतसर में अरुण जेटली की हार के बाद से भाजपा और अकाली दल के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे। कहने वाले तो यहां तक कहते हैं प्रधानमंत्री मोदी बहुत निराश हुए थे जेटली की पराजय से। उन्हें और भाजपा नेतृत्व को लगता था कि अकाली दल के निकम्मेपन के कारण ही जेटली जैसा भाजपा का कद्वार नेता हारा।
तैयार हरियाणा
उधर, पड़ोसी हरियाणा में योग दिवस को लेकर तैयारियां खूब चल रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर खुद सारी तैयारियों को देख रहे हैं। सोमवार को बाबा रामदेव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर समेत बहुत से शिखर हस्तियों को को योग सिखाया। बाबा रामदेव के साथ खट्टर की योग करते हुए फोटो मंगलवार को सभी दिल्ली और हरियाणा के अखबारों में छपी हैं।













Click it and Unblock the Notifications