Punjab: फतेहगढ़ साहिब जिले की बेटी ने बढ़ाया मान, वायु सेना अकादमी में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयनित

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को समेटे फतेहगढ़ साहिब जिला एक बार फिर सुर्खियों में छाया है। यहां के खमानो की रहने वाली अर्शदीप कौर ने राज्य पंजाब का नाम रोशन किया है।

दरअसल, माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) महिला कैडेट अर्शदीप कौर को वायु सेना अकादमी(AFA) में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। अकेडमी में कोर्स का प्रशिक्षण जनवरी 2024 से शुरू होगा।

Air Force Academy

महिला कैडेट अर्शदीप कौर एक निजी व्यवसायी वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता लजिंदर पाल सिंह का एक निजी व्यवसाय है। पंजाब की बेटी को प्रतिष्ठित वायु सेना अकादमी में चयन के लिए, राज्य के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बधाई दी।

मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्य की लड़कियों को कमीशन प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। महिला कैडेट के चयन पर संतोष व्यक्त करते हुए माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने महिला कैडेट को रक्षा सेवाओं में उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ऐतिहासिक महत्व समेटे है फतेहगढ़ साहिब जिला
फतेहगढ़ साहिब जिला सिख धर्म के लोगों के लिए खास स्थान रखता है। इस जिले का नाम दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्र साहिबजादा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है। औरंगजेब के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई में गुरु गोबिंद सिंह के बेटों फतेह सिंह और जोरावर सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था। यह ऐतिहासिक दीवार गुरुद्वारे में संरक्षित की गई हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+