शादी के कुछ साल बाद अवैध संबंध बना बैठी 2 बच्‍चों की मां, पति की हत्या कर प्रेमी संग भागी

नई दिल्‍ली। पंजाब के तरनतारन में हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते 2 बच्‍चों की मां ने पति की हत्‍या कर दी और प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने पति को खाने में जहर दिया। पति बच न जाए, इस डर से रात को गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है। वहीं मां की इस घटिया हरकत से आक्रोशित बच्चों ने पुलिस से मां को फांसी पर लटकाने की मांग की है। घटना तरनतारन जिले के गांव पलासौर की है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

दो बच्‍चे होने के बाद सिमरन कौर के बन गए अवैध संबंध

दो बच्‍चे होने के बाद सिमरन कौर के बन गए अवैध संबंध

मृतक का नाम राजप्रीत सिंह है। उसके पिता रघबीर सिंह सिंह ने बताया कि 12 साल पहले राजप्रीत सिंह की शादी अमृतसर के चाटीविंड निवासी सुलखण सिंह की बेटी सिमरन कौर उर्फ बब्बू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ सही रहा। दो बच्‍चे हुए। लेकिन इसी बीच सिमरन कौर के गांव के ही युवक लवप्रीत सिंह लवली के साथ अवैध संबंध बन गए। अवैध संबंधों के कारण घर में झगड़ा रहने लगा। रघबीर सिंह ने बहू को बच्चे के भविष्य का वास्ता देकर कई बार रोकने का प्रयास किया। परंतु वह नहीं मानी।

खाने में मिलाकर दिया जहर, फिर रस्‍सी से गला घोंट दिया

खाने में मिलाकर दिया जहर, फिर रस्‍सी से गला घोंट दिया

रविवार रात को राजप्रीत सिंह बच्चों के साथ बैठकर खाना खाने लगा तो पत्‍नी ने खाने में जहरीली चीज दे दी। फिर रात करीब डेढ़ बजे सिमरन घर से बिना कुछ बताए दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। दोनों बच्चों को अपने मायके छोड़ आई। बच्चों को उसी समय उनके नाना वापस लेकर गांव पलासौर पहुंचे तो पता चला कि सिमरन प्रेमी लवली के साथ फरार हो चुकी है। इस दौरान बच्‍चों ने बताया कि मां ने उनके पिता को रस्सी के साथ बांधकर गला घोट दिया। रघबीर सिंह ने कमरे में जाकर देखा कि राजप्रीत सिंह के मुंह से झाग निकल रही थी। उसे फौरन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

बच्‍चे बोले- ऐसी मां को फांसी दे दो

बच्‍चे बोले- ऐसी मां को फांसी दे दो

पलासौर निवासी राजप्रीत सिंह पेंट का कारोबार करता था। उसकी पत्नी सिमरन कौर बब्बू काफी तेजतर्रार थी। उसके कई वर्षों से गांव के युवक लवप्रीत से अवैध संबंध थे। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ समय पहले सिमरन ने अपने पति को बता दिया था कि वह एक न एक दिन घर छोड़कर चली जाएगी। उधर राजप्रीत सिंह की 11 वर्षीय बेटी नवनीत कौर व नौ वर्षीय बेटे मनमीत सिंह ने थाना प्रभारी से कहा, हमारे भोले-भाले पिता को मौत के घाट उतारने वाली हमारी मां को फांसी लटका दो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+