Video: गुजरात में नवजोत सिंह सिद्धू ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक, मंच पर करने लगे बाबा रामदेव की एक्टिंग

अहमदाबाद। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर उनके गृह राज्य गुजरात में जबरदस्त हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि, मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि पीएम चौकीदार नहीं चोर है। इस भाषण में सिद्धू ने पीएम मोदी के योगा कैंपेन पर निशाना साधते हुए उनका मजाक बनाया। सिद्धू ने कहा कि, पेट खाली है और योगा कराया जा रहा है और जेब खाली है खाता खुलाया जा रहा है। बाबा रामदेव ही बना दो सबको।

 जो अपने गुरु आडवाणी का नहीं हो सका वह देश का क्या होगा?

जो अपने गुरु आडवाणी का नहीं हो सका वह देश का क्या होगा?

अहमदाबाद के धोलका में एकचुनावी सभा में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 में देश को विश्वगुरु बनाने के नाम पर सत्ता में आए थे, लेकिन आज सबको चौकीदार बना दिया। उन्होंने कहा कि, यह लोकतंत्र नहीं है यहां डंडातंत्र चल रहा है। जो अपने गुरु आडवाणी का नहीं हो सका वह देश का क्या होगा? सभी सीनियर नेताओं को एक लाइन में लगा दिया है। तुमने बीजेपी को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है। बीजेपी को दो आदमी चलते हैं। दोनों राहु-केतु हैं।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu ने PM Modi को दे डाली जलसमाधि लेने की चुनौती | वनइंड़िया हिंदी
    मोदी जी के पांच चार्टर्ड अकाउंट हैं

    मोदी जी के पांच चार्टर्ड अकाउंट हैं

    सिद्धू ने नीरव मोदी के बहाने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी जी के पांच चार्टर्ड अकाउंट हैं। अंबानी, अडाणी, माल्या , नीरव मोदी.... । जब सिद्धू तुम्हारे लिए कैंपने करता था तो राष्ट्रभक्त था, अब उसने सवाल पूछने शुरू कर दिए तो वह देशद्रोही हो गया। क्योंकि सिद्धू सत्ता पक्ष से सवाल करता है। सिद्धू ने रैली में राफेल डील और बीएसएन का मुद्दों को उठाते हुए जबरदस्त हमला बोला।

    नरेंद्र मोदी ये राष्ट्रभक्ति है कि पेट खाली है योगा कराया जा रहा है

    सिद्धू ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ये राष्ट्रभक्ति है कि पेट खाली है योगा कराया जा रहा है...बाबा रामदेव ही बना दो सबको। जेब खाली है खाता खुलाया जा रहा है। ये तुम्हारी देश भक्ति है। खाने को खाना नहीं शौचालय बनाया जा रहा है। गांव में बिजली नहीं है डिजिटल इंडिया बनाया जा रहा है। पीएम मोदी के मेक इन इंडिया पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि, पटेल की बुत चीन से मंगवाया, राफेल फ्रांस से आया औऱ बुलेट ट्रेन जापान से आएगी, तो देश के युवाओं से क्या पकौड़े तलवाओगे। इस दौरान सिद्धू ने पीएम मोदी का जमकर मजाक उठाया।

    पढ़ें गुजरात की सियासत का चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+