पंजाब के मंत्री ने सिक्का उछालकर तय किया, कौन बनेगा पटियाला कॉलेज का लेक्चरर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री, चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो दफ्तर में सिक्का उछालते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद वह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने महकमे में नौकरी पाने वाले युवाओं को स्टेशन पोस्टिंग देने के लिए टॉस का सहारा लिया सामने आए वीडियो में चन्नी अपने दफ्तर में कुछ लोगों के सामने सिक्का उछाल रहे हैं।

charanjit singh channi

दरअसल पिछले दिनों पंजाब लोकसेवा आयोग के अंतर्गत चयनित हुए मैकेनिकल लेक्चरर्स को स्टेशन अलॉट किए जाने थे, इसके लिए पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री, चरणजीत चन्नी ने करीब 37 लेक्चरर्स को अपने चंडीगड़ कार्यालय में बुलाया था। यहाँ उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक खाली पड़े स्टेशन पर पोस्टिंग का ऑफर दिया गया था लेकिन, बरेटा के पॉलिटेक्निकल कालेज की एक पोस्ट के लिए दो लोगों ने अपना नाम दे दिया था।

इस पर मंत्री चरणजीत सिंह ने उन्हें मेरिट के आधार पर पोस्टिंग देने की बजाय टॉस करके स्टेशन अलॉट किया। यह पहली बार नहीं है कि जब चरणजीत सिंह चन्नी विवादों में आए हैं। आम आदमी पार्टी ने सीएम से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं भाजपा ने भी मंत्री के इस बर्ताव का विरोध किया है। जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि वह मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। राव ने इस दौरान कहा कि वह मंत्री नहीं एक जुआरी हैं।

इस विवाद पर सी.एस. चन्नी ने कहा कि, मैंने उम्मीदवारों को बुलाकर उनकी पसंद के स्टेशन दिए। समान मेरिट के दो लड़के एक ही स्टेशन चाहते थे, ऐसे में उन्होंने टॉस करने का प्रस्ताव दिया। उनकी सहमति पर टॉस किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+