ड्रग्स रैकेट केस में मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से घंटों पूछताछ
नयी दिल्ली। पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया बुरी तरह से फंस चुके हैं। ड्रग्स तस्करी से जुड़े 6000 करोड़ रुपये के कालाधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे घंटों तक पूछताछ की है। आपको बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया पंजाब के राजस्व मंत्री हैं।

ड्रग्स रैकेट मामले में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। वहीं मंत्री मजीठिया का बयान पीएमएलए कानूनों के तहत दर्ज किया जाएगा और अब भी पूछताछ जारी है। प्जिरवर्सतन निदेशायद इस मामले की जांच कर रही है। जिसका खुलासा उस वक्कात हुआ जब एनआरआई अनूप सिंह कहलों की गिरफ्तारी हुई। उसने पिछले साल मार्च में ही पंजाब पुलिस को इस बावत जानकारी दी थी। बाद में इस मामले में अन्य आरोपी के बयान के बाद मजीठिया का नाम उभरा था।
इस मामले की छानबीन और पूछताछ के दौरान सरगना जगदीश भोला की गिरफ्तारी भी पिछले साल नवंबर हुई थी। वो पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी है। भोला के खुलासे के आधार पर अमृतसर के कारोबारी बिट्टू अलख और जगजीत सिंह चहल को गिरफ्तार की गई थी।
इस गिरफ्तारी के बाद ही मंत्री मजीठिया का नाम सामने आया। जब पूछताछ के दौरान इनलोगों ने बताया कि मंत्री कनाडा स्थित मादक पदार्थ डीलर सतप्रीत सट्टा और परबिन्दर सिंह उर्फ पिंडी को जानते थे। इतनी ही नहीं ये बी बताया कि सट्टा को भारत में मजीठिया की ओर से दो बंदूकधारी और ड्राइवर के साथ कार मुहैया कराई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications