पंजाब के मंत्री पर महिला अधिकारी को गलत मैसेज भेजने का आरोप, गिर सकती है गाज

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के एक मंत्री पर एक महिला अधिकारी को 'अनुचित' मैसेज भेजने का आरोप लगा है। महिला ने सीनियर अधिकारी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद ये मामला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तक भी पहुंच गया है।

अमरिंदर सिंह ने मंत्री से माफी मांगने को कहा

अमरिंदर सिंह ने मंत्री से माफी मांगने को कहा

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मामले की जानकारी होने पर अमरिंदर सिंह ने मंत्री से बात की है और उन्हें महिला अफसर से माफी मांगकर मामले को खत्म कर लेने को कहा है। बताया गया है कि मंत्री ने काफी पहले महिला अफसर को ये मैसेज भेजे थे, जिस पर उन्होंने मंत्री को चेताया था। इसके बाद ये बंद हो गया लेकिन महीने भर पहले फिर से मैसेज किया गया तो अफसर ने इसकी शिकायत करने का फैसला किया।

महिला अफसर को मुख्यमंत्री से उम्मीद

महिला अफसर को मुख्यमंत्री से उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के मामले पर हस्तक्षेप से महिला अफसर संतुष्ट हैं, उनका कहना है कि अमरिंदर विदेश यात्रा से वापस आने के बाद मंत्री पर एक्शन लेंगे, इसकी उन्हें उम्मीद है। बताया गया है कि मामले पर महिला ने एफआईआर भी कराई थी लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल गांधी की जानकारी में भी मामला

राहुल गांधी की जानकारी में भी मामला

मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस में तो चर्चा है ही, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तक भी मामला पहुंच गया है। पार्टी आलाकमान में इस बात को लेकर विमर्श भी हो रहा है कि मंत्री को हटाया जाए या सरकार में रखा जाए। वहीं मंत्री ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ शिकायत की बात बेबुनियाद है क्योंकि उन्होंने किसी को कोई मैसेज भेजा ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+