शराबी पति चाहता था दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए पत्नी, मना करने पर तलवार से काटा
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर कोई भी सन्न रह जाए। यहां के काकोवाल रोड के पास रहने वाले एक शख्स ने तलवार से अपनी पत्नी पर हमला कर उसके हाथ काट डाले। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति की एक 'गंदी मांग' पूरी नहीं कर सकी। दरअसल पति चाहता था कि पत्नी उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए और पत्नी ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया। महिला की बहन ने खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सीएमसी रेफर कर दिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

इलात के दौरान महिला ने पुलिस को बयान दिया और बताया कि उसका एक बेटा है। दो दिन पहले शराब के नशे में उसका पति उसके पास पहुंचा और अपने दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने की जिद करने लगा। पति ने कहा कि इसके बदले वह उन्हें रुपये देगा। लेकिन, महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि गत दोपहर वह जब काम से घर लौटी तो उसका पति तलवार पकड़े खड़ा था, जिसने पहले तो अपने दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। जब उसने इनकार किया तो पति ने उसके पैर पर तलवार से वार किया।
उसके बाद वो गर्दन पर वार करने वाला था कि महिला ने हाथ आगे कर दिया जिस कारण तलवार उसके हाथ पर लगी और उसका हाथ कट कर गिर गया। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि किसी तरह उसने अपनी बहन को सूचित किया। जो लोगों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल लेकर आई। जिसके बाद उसे सीएमसी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, मेहरबान थाने के प्रभारी दविंदर शर्मा का कहना है कि मामला शारीरिक संबंध बनाने का नहीं, शराब बेचने का है।












Click it and Unblock the Notifications