नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, गुरु नानक देव के नाम पर होगा ये नेशनल हाईवे
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरु नानक के नाम पर कपूरथला से तरन तारन के नजदीक तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम श्री गुरु नानक देव जी मार्ग करने का फैसला किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया पंजाब के कपूरथला से तरन तारन के नजदीक गोविंदवाल साहिब तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 703 ए ए बनयाा गया है और इसका नाम श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखा गया है।

इससे पहले नितिन गडकरी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नेशनल हाइवे-44 पर स्थित चेनानी-नाशरी सुरंग का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किए जाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि यह श्यामा प्रसाद के लिए हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है। कश्मीर के लिए एक राष्ट्र एक झंडा मुद्दे पर लड़ी गई उनकी लड़ाई ने राष्ट्रीय एकीकरण में बहुत योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications