पंजाब पटाखा फैक्ट्री में धमाका: राष्ट्रपति ने जताया दुख, सीएम अमरिंदर ने किया मुआवजे का ऐलान

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ज़ोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में लगभग 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 से 40 लोगों के घायल होने की खबर है। करीब 25 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किल आई है। धमाका इतना तेज था कि 500 मीटर दूर स्थित एक मॉल के शीशे चटक गए।

Punjab Gurdaspur batala firecracker factory blast Amarinder Singh ramnath kovind

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को बटाला पहुंचने वाले हैं। इस बीच अमरिंदर सिंह ने बटाला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजे का ऐलान किया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस घटना दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरदासपुर के बटाला पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर दुख जताया। कहा- हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वहीं बठिंडा NDRF हेड क्वाटर से मिली जानकारी के मुताबिक, नूरपुर (कांगड़ा) और लाडोवाल (लुधियाना) से दो एनडीआरएफ की टीमें बटाला के लिए रवाना हुई हैं। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया- फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। मृतकों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में एक साल पहले भी धमाका हुआ था।

सूत्रों का कहना है कि 5 सितंबर को एक शादी कार्यक्रम का आयोजन था, जिसके लिए फैक्ट्री में पटाखे तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। भीषण धमाके के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+