पंजाब में पराली जलाने पर सख्ती हुई मान सरकार,संगरूर में मुख्य कृषि अधिकारी सस्पेंड, 201 पर ठोंका जुर्माना

दिल्ली सरकार राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर तेजी से अमल करने की बात करती है तो वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाने के मामले चौंकाने वाले हैं।

Stubble burning In Punjab: दिल्ली में प्रदूषण की खास वजह मानी जाने वाली पराली जलाने के मामले राष्ट्रीय राजधानी के पास के राज्यों में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़ने पर सरकार सख्त हो गई है। अकेले सीएम भगवंत मान के गृह जनपद संगरूर में 201 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।

Stubble burning In Punjab

पंजाब में पराली चलाने के मामले में जो कार्रवाई हुई है वो केस की संख्या तुलना में बेहत कम है। राज्य में अब तक 17 हजार से अधिक मामले पराली जलाने के (Stubble burning In Punjab) सामने आ चुके हैं। जिसको लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में 201 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनकी जमीन के ऊपर रेड एंट्री की गई है। तीन दिन पहले ही पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर संगरूर के मुख्य कृषि अधिकारी हरबंस सिंह को निलंबित कर दिया गया था। वहीं प्रशासन की ओर दावा किया जा रहा कि किसानों को आवश्यकता के अनुसार सुपर सीडर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पंजाब के किसानों की बात करें तो उनका कहना है कि उनके पास पराली का समाधान करने के लिए जलाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। पराली को खेतों से हटाने के लिए जो मशीनें सब्सिडी के तहत दी जाती हैं वे सफल नहीं हैं। किसानों का कहना है कि अगल वो पराली को खेतों में सड़ने के लिए छोड़ देते हैं तो उनकी अगली फसल में कीड़े लग जाते हैं। इससे उन्हें नुकसान होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+