पंजाब सरकार ने बसों से पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के पोस्टर हटाने का दिया निर्देश

चंडीगढ़, 22 सितंबर। पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पीआरटीसी को बसों से पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

caption

चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सिंह की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। राज्य के स्वामित्व वाली बसों पर मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर चिपकाए जाते हैं। ये पोस्टर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शातें हैं। जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा सोमवार को पटियाला में पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) को पूर्व सीएम के पोस्टर हटाने का पत्र जारी किया गया।

बता दें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से लंबे समय से चली आ रही कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की लड़ाई का दो दिन पहले अंत हो गया जब कैप्‍टन ने अचानक तंग आकर सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया। उनके इस्‍तीफा देने के बाद चरणजीत सिंह चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाया गया। चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सिंह की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।

वहीं सीएम की कुर्सी संभालने के दो दिन बाद ही प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी सरकारी बसों पर मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर चिपकाए जाते हैं। ये पोस्टर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का गुणगान कर रहे हैं। शायद ये ही बात चन्‍नी सरकार के गले नहीं उतर रही यही कारण है कि कांग्रेस की ही सरकार का बखान उन्‍हें बर्दास्‍त नहीं हो रहा क्‍योंकि इसके साथ पंजाब पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का नाम जुड़ा हुआ है।

जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा सोमवार को पटियाला में पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) को पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर हटाने का पत्र जारी किया गया।

वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस ने दलित सीएम देने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार के ज़रिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के समीकरणों को साधने की कोशिश में है। मुख्यमंत्री बन्ने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट गठन की क़वायद में जुट गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+