Prakash Singh Badal Live: प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को निधन हो गया।

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत और लंग्स में इंफेक्शन के चलते उनको एक हफ्ते पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। 25 अप्रैल को उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार पंजाब के लंबी गांव में थोड़ी देर में किया जाएगा।
प्रकाश सिंह बादल के निधन से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बन रहिए हमारे साथ....
LIVE Feed
बादल साहब आज हमारे बीच नहीं रहे, यह बहुत दुख भरी खबर है: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लंबी गांव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्नद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ''बादल साहब आज हमारे बीच नहीं रहे, यह बहुत दुख भरी खबर है। उनका व्यक्तित्व हम सबको बहुत प्रभावित करता था। वे एक नेता नहीं राजनेता थे। समाज में सब सुख, चैन, शांति से रहे इसके लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनका जाना एक युग की समाप्ति है।''
प्रकाश सिंह बादल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
श्री मुक्तसर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के सरंक्षक प्रकाश सिंह बादल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जेपी नड्डा प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने जाएंगे मुक्तसर साहिब
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (27 अप्रैल) दोपहर करीब 12 बजे शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जाएंगे।
मनोहर लाल खट्टर का बयान
प्रकाश सिंह बादल एक सुलझे हुए नेता थे। वे दूरदर्शी नेता थे। वे गरीब, किसान के लिए आवाज उठाते रहे। वे 20 साल तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। आज एक युग का अंत हुआ। मैं अपनी और हरियाणा की जनता की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों स्थान दे: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनके निधन का दुखद समाचार मिला। बादल साहब के जाने से एक युग का अंत हुआ है। उन्होंने खुद को सूबे और लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उनके दिखाए रास्ते पर मेरे जैसे कई लोग चलने की कोशिश करते हैं। मैं उन्हें अपना सिर झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications