पंजाब: लुधियाना के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में डिवीजन नंबर 3 में एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई है। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौजूद हैं। लुधियाना के फर्नीचर गोदाम में लगी आग के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। इस आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है और आसपास के लोगों की मदद भी ली जा रही है।

गोदाम में आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और हालात का जायजा ले रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications