पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, 17 गाडियां प्रभावित, 6 रद्द
चंडीगढ़। पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार दोपहर अमृतसर-जालंधर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। किसानों के धरने से 17 रेलगाडिय़ां प्रभावित हुई हैं। रेलवे द्वारा 6 गाडियों को रद्द किया गया है जबकि,16 रेलगाडियों को बदले रूट से चलाया गया। किसानों को धरने से उठाने के लिए अफसर उनसे बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी गतिरोध बरकरार है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि आए दिन किसान कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। दो साल में प्रदेशभर में 900 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। केंद्र सरकार भी डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है। इनकी मांग है कि प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को लावारिस जानवरों और जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान से निजात दिलाए।
उधर तरनतारन में अपनी मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन के तहत एक मार्च से डीसी कार्यालय का घेराव कर रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि अब अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग उतनी देर तक बंद रहेगा जब तक सरकार मांगें नहीं मानती। इसके बाद किसानों ने गांव देवीदासपुरा स्थित रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया।
डायवर्ट की गई गाड़ियां-
फिरोजपुर मंडल के अनुसार किसानों ने अमृतसर-जालंधर रेलवे सेक्शन पर मानावाला के नजदीक सी-35 फाटक के पास रेलवे ट्रैक को जाम किया। इसके चलते ट्रेन नंबर 18101 और 02 जम्मूतवी-टाटा नगर को पठानकोट से मुकेरियां के रास्ते जालंधर तक पहुंचाया गया। दिल्ली से चलकर पठानकोट जाने वाली ट्रेन नंबर 22429 को जालंधर सिटी की बजाय जालंधर कैंट से मुकेरियां के रास्ते भेजा गया। इसी तरह 12422 अमृतसर-नांदेड़, 18238 अमृतसर-बिलासपुर, 12030 अमृतसर-नई दिल्ली, 13006 अमृतसर-हावड़ा, 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-अमृतसर और 12137 सियालदाह-अमृतसर को ब्यास से तरनतारन के रास्ते अमृतसर व अमृतसर से वापस भेजा गया।
रद्द की गई ट्रेनें-
वहीं अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 14505, अमृतसर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 12412 और चंडीगढ़ से अमृतसर आने वाली ट्रेन नंबर 12241, अमृतसर से हिसार जाने वाली ट्रेन 54602, लुधियाना-अंबाला पैसेंजर ट्रेन नंबर 64524, अमृतसर-नंगल डैम, अमृतसर-चंडीगढ़, चंडीगढ़-अमृतसर, अमृतसर-होशियारपुर व लुधियाना-अंबाला पैसेंजर को रद्द किया गया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications