पंजाब: हाई सिक्योरिटी नाभा जेल में डेरा समर्थक मोहिंद्रपाल की हत्या
पंजाब: हाई सिक्योरिटी नाभा जेल में डेरा समर्थक मोहिंद्रपाल की हत्या
नई दिल्ली। पंजाब के हाई सिक्योरिटी नाभा जेल में डेरा समर्थक की हत्या कर दी गई है। दो कैदियों ने जेल में कैद डेरा समर्थक मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू की हत्या कर दी। मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू डेरा सच्चा सौदा की 45 सदस्य कमेटी के सदस्यों में शामिल था। पटियाला स्थित नाभा सेंट्रल जेल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जाना जाता है, लेकिन बावजूद इसके इस जेल में हत्या ने जेल प्रशासन की लापरवाही की पोल खोल दी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैदियों के दो गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू की हत्या कर दी गई। आरोपी कैदियों ने जेल में पड़े लोहे की रॉड सेमहिंद्रपाल सिंह पर हमला कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हत्या में शामिल कैदियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि मोहिंदर पाल सिंह बिट्टू पंजाब के बरगाड़ी में 2015 में हुए गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में मुख्य आरोपी था। इस मामले में वो न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद था। हाई सिक्योरिटी वाले जेल में डेरा समर्थक की हत्या के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जेल के भीतर हुए इस हत्याकांड को लेकर सवाल उठाए हैं और जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications