मालामाल कांस्टेबल: 200 रुपये की लॉटरी ने पंजाब पुलिसकर्मी को बनाया करोड़पति

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का एक कांस्टेबस रातोंरात करोड़पति बन गया हैं। सिर्फ 200 रुपये के लॉटरी टिकट ने कांस्टेबल को एक ही पल में मालामाल बना दिया। पंजाब के कांस्टेबल अशोक कुमार की दो करोड़ की लोहड़ी बंपर लॉटरी लगने से उनके खुशी ठिकाना नहीं है। अशोक कुमार फिलहाल सदर पुलिस स्टेशन होशियारपुर में तैनात हैं। लॉटरी जीतने पर पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही उन्होंने ऑनलाइन पता किया तो उन्हें विश्वास हुआ।

200 रुपये की लॉटरी ने पंजाब कांस्टेबल को बनाया करोड़पति

अशोक कुमार ग्रेजुएशन पढ़ाई पूरी करने के बाद 2010 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। हालांकि, लॉटरी विक्रेता ने कुमार को 16 जनवरी को बम्पर पुरस्कार जीतने के बारे में सूचित किया, लेकिन परिणाम शनिवार को सरकारी गजट में प्रकाशन के माध्यम से सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया। कुमार ने कहा कि लॉटरी विक्रेता ने 16 जनवरी को उन्हें इस खबर के बारे में बता दिया था, ड्रॉ का परिणाम सरकारी गजट में प्रकाशित नहीं होने तक उन्होंने इसे सीक्रेट ही रखा।

बता दें कि कांस्टेबल अशोक कुमार मूलरूप से माहिलपुर के रहने वाले हैं। लोहड़ी से पंद्रह दिन पहले ही उन्होंने लॉटरी का टिकट थाने में ही खरीदा था। उन्होंने कहा कि वह थाने का काम निपटा रहे थे। इसी दौरान टिकट विक्रेता उनके पास आया और टिकट खरीदने की बात कही।

कांस्टेबल अशोक कुमार ने कहा कि वे इस धनराशि को बैंक में जमा कराएंगे और अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। 2 करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद उसमें से अब 30 फीसदी टैक्स कटेगा और फिर पंजाब सरकार विजेता अशोक कुमार को जीती हुई धनराशि देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+