पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, हुआ रुटीन चेकअप
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुधवार को दिल्ली स्थिति अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके समर्थक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता परेशान हो गए। हालांकि बाद में पता चला कि सीएम को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जल्द ही उनको छुट्टी दे दी जाएगी।

इस साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान की ताजपोशी की थी। तब से वो लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इसी महीने 7 जुलाई को गुरप्रीत कौर के साथ शादी की। ये उनकी दूसरी शादी थी, जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कुछ चुनिंदा रिश्तेदार शामिल हुए। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर खुद पेशे से डॉक्टर हैं।
एडमिट होने से पहले किया था ट्वीट
वहीं पंजाब में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम हुआ, जहां सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाश मार गिराए गए। इस पर ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा कि गैंगस्टर कल्चर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में आज मिली बड़ी सफलता के लिए मैं पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई देता हूं। पंजाब में शांति और भाईचारा हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।
4 शूटर हुए ढेर
आपको बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर्स के साथ अमृतसर के चीचा भकना गांव में मुठभेड़ हुई। जिसमें चार बदमाश ढेर किए गए। ये सभी एक घर में छिपे थे और वहां से पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे। जब पुलिस ने उस घर की तलाशी ली तो उन्हें एके-47 राइफल समेत काफी गोला-बारूद बरामद हुए।












Click it and Unblock the Notifications