पंजाब में हिन्दूवादी नेताओं की हत्या के पीछे आईएसआई: अमरिंदर सिंह
पंजाब में हिन्दूवादी नेताओं की हत्या के पीछे आईएसआई: अमरिंदर सिंह
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हाल ही प्रदेश में हिन्दूवादी नेताओं की हत्याओं के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिश है। पंजाब में हिन्दू नेताओं की हत्याओं के मामले में चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही है।

अमरिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तारियों से आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा, रविंद्र गोसाईं, पादरी सुलतान मसीह और अमित शर्मा समेत हत्याओं की गुत्थी सुलझ गई है। जो लोग हत्याओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं उनमें से 4 लोगों के तार आईएसआई से जुड़े पाए गए हैं। जो एक साल से ज्यादा से आईएसआई से संपर्क में थे।
जगदीश गगनेजा हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। डीजीपी अरोड़ा के मुताबिक इन घटनाओं का मास्टरमाइंड नाभा जेल ब्रेककांड का आरोपी गैंगस्टर धर्मेंद्र उर्फ गुगनी है। उसने अपनी विचारधारा के लोगों के साथ मिलकर एक गैंग खड़ा किया।












Click it and Unblock the Notifications