पंजाब सीएम अ‍मरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता करने की अपील की

नई दिल्‍ली, 16 जुलाई। पंजाब और हरियााणा के किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्‍ली बॉडर पर छह महीने से अधिक समय से धरना कर रहे हैं। वहीं सीमा पर पर आतंकी खतरों के बीच अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किसानों से वार्ता करने की अपील की है।

AmarinderSingh

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सीमा पार से बढ़ते आतंकी खतरों के बीच विरोध कर रहे किसानों के साथ बातचीत करने का अमरिंदर सिंह ने इस पत्र में आग्रह किया है। सीएम ने सर्वदलीय बैठक का नेतृत्व करने का भी प्रस्ताव रखा है।

बता दें पिछले नवंबर महीने से किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किए कृषि संबंधी तीन कानून के खिलाफ दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे है। इस अंदोलन में अधिकांश किसान हरियाणा और पंजाब के हैं। आंदोलनकारी प्रदर्शनकारी किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर लिखित में कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं की कई बार केंद्र सरकार के साथ बात हो चुकी है लेकिन बात नहीं बनी।

गौरतलब है कि देश के पांच राज्‍यों में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें पंजाब राज्‍य भी शामिल है। वहीं 18 जुलाई से मानसून सत्र भी शुरू होने वाला है, वहीं आंदोलनकारी किसानों ने दिल्‍ली बॉडर पर आंदोलन तेज करने की प्‍लानिंग की है। संसद के भीतर और बाहर किसान सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 22 जुलाई से संसद के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन में 22 राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे।

https://hindi.oneindia.com/photos/bigg-boss-14-winner-rubina-hotest-pictures-viral-oi64719.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+