CM अमरिंदर ने नड्डा को लिखा खुला खत, बोले- पंजाब में चलवाएं रेलगाड़ी नहीं तो सेना समेत सारे देश को...

चंडीगढ़। रेल मंत्रालय द्वारा पंजाब में मालगाडि़यों का परिचालन बंद करने पर सूबे के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जताई है। सीएम अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा को खुला खत लिखा है। कैप्‍टन ने अपने खत में लिखा है कि किसानों ने मालगाडि़यों के परिचालन में बाधा न डालने का वादा किया है इसके बावजूद यहां मालगाडि़यां नहीं आ रही हैं। कैप्‍टन ने नड्डा से सामूहिक इच्‍छा शक्ति का आह्वान किया।

CM अमरिंदर ने नड्डा को लिखा खुला खत, बोले- पंजाब में चलवाएं रेलगाड़ी नहीं तो सेना समेत सारे देश को होगी परेशानी

चेतवानी भरे लहजे में सीएम अमरिंदर ने लिखा कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसके न केवल पंजाब बल्कि लद्दाख और कश्मीर में सशस्त्र बलों सहित पूरे देश के लिए खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि यह समय राजनीतिक टकराव या आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। इसके नतीजों का हवाला देते हुए कैप्टन ने कहा कि मालगाड़ियों को रोकने से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होगा। उन्‍होंने कहा कि पंजाब में कृषि उत्पादों को राज्य से बाहर ना भेज पाने के कारण किसान भी परेशान हैं। कैप्टन ने कहा है कि पंजाब में इस साल बड़ी मात्रा में गेहूं की पैदावार हुई है। इसके अलावा धान की फसल भी अच्छी होने जा रही है। ऐसे में इन फसलों को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए ट्रेनों का संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है।

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बर्फबारी के दौरान लद्दाख और घाटी की सड़कें अवरुद्ध हो जाती है। ऐसे में वहां आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाना जरूरी है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। कैप्टन ने नड्डा को लिखे पत्र में कहा कि यह खतरा न तो केंद्र सरकार और न ही राजनीतिक दल का है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लिखा कि हमें देशहित में विवादास्पद मुद्दे का हल निकालना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि अगर पंजाब में मालगाड़ियां नहीं चलती हैं, तो यहां के खेतों में उगने वाले अनाज को अन्य राज्यों में नहीं भेजा जा सकेगा। ये स्थिति सारे देश के लिए परेशानी खड़ी करेगी और जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+