पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की किसानों से अपील- टेलीकॉम सर्विस को न पहुंचाएं नुकसान

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों (farm laws) के खिलाफ हो रहे विरोध का असर अब जियो (JIO)के मोबाइल टावरों पर भी दिखने लगा है। पंजाब (Punjab) भर के मोबाइल टावरों को बिजली की आपूर्ति बंद करने की खबरों के बाद अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों से राज्य में दूरंसचार सेवाएं बाधित नहीं करने का आग्रह किया है।

Punjab cm Amarinder Singh appealed to protesting farmers Not to Damage Mobile Towers

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को किसानों से अपील की कि वे इस तरह की कार्रवाइयों से जनता को असुविधा न पहुंचाएं। उन्होंने किसानों से संयम बरतने के लिए भी कहा है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उसी संयम को जारी रखें, जैसा कि वह पिछले कई महीनों से अपने आंदोलन में दिखा रहे हैं। दूरसंचार कनेक्टिविटी को बाधित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के तकनीशियनों के साथ अभ्रदता जैसे काम करके आप कानून को अपने हाथ में न लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कार्रवाई पंजाब और उसके भविष्य के हित में नहीं है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि, राज्य के कई हिस्सों में किसानों द्वारा मोबाइल टावरों के लिए बिजली की आपूर्ति को रोकने के कारण दूरसंचार सेवाओं का जबरदस्त व्यवधान न केवल छात्रों की पढ़ाई और भविष्य की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जो पूरी तरह से ऑनलाइन शिक्षा पर निर्भर हैं, बल्कि महामारी के कारण घर से काम करने वाले लोगों के दैनिक जीवन में भी बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिये दूरसंचार कनेक्टिविटी पहले ही कोविड-19 महामारी के दौरान काफी मुश्किल हो चुकी है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि लंबे समय तक आर्थिक संकट, जो राज्य में दूरसंचार सेवा व्यवधान के परिणामस्वरूप बढ़ेगा, उसका कृषि क्षेत्र और कृषक समुदाय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव सभी वर्गों के लिए हानिकारक होगा। सिंह ने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि दूरसंचार सेवाओं के बाधित होने से राज्य में पहले से ही बिगड़ी अर्थव्यवस्था पर और भी गंभीर असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+