Punjab Civic Polls 2017: 3 नगर निगमों और 32 नगर पंचायतों के लिए 17 दिसंबर को होंगे चुनाव, पढ़ें पूरा शेड्यूल
पंजाब के राज्य चुनाव आयोग ने 17 दिसंबर को राज्य में तीन नगर निगमों और 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा की है। पंजाब के निकाय चुनावों का मतदान 17 दिसंबर के दिन होगा और मतों की गिनती भी उसी दिन होगी।

चंढीगढ़। पंजाब के राज्य चुनाव आयोग ने 17 दिसंबर को राज्य में तीन नगर निगमों और 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा की है। पंजाब के निकाय चुनावों का मतदान 17 दिसंबर के दिन होगा और मतों क गिनती भी उसी दिन होगी। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अहम परीक्षा होगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद ये उसकी अग्निपरीक्षा कही जा रही है।
पंजाब के इस बार के निकाय चुनाव कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जहां अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने सीट साझा करने पर सहमति जताई है, वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची की घोषणा जल्द की जाएगी।
पंजाब में 3 नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर और पटियाला) और 32 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। लुधियाना नगर निगम के चुनाव पर अभी तक कोई जानकारी नहीं जारी की गई है। जिन नगर पंचायतों पर चुनाव होने हैं, वो हैं- राजसांसी (अमृतसर), हंडियाया (बरनाला), अम्लोह (फतेहगढ़ साहिब), मल्लवाला खास और माखू (फिरोजपुर), भोगपुर, शाहकोट, गोराया और बिल्गा (जालंधर), ढिलवान, बेगोवाल और भुलाथ (कपूरथला), माच्छीवारा, मुलानापुर ढाखा, मालाउद और सहनेवाल (लुधियाना), बाघापुराना, धरमकोट और पंजतुर (मोगा), बारिवाला (मुस्तासर), घग्गा और घनौर (पटियाला), नारौत जयमल सिंह (पठानकोट), दिर्बा, चीमा, घानौरी और मणूक (संगरूर), खेमकरण (तरनतारन), भीखी (मनसा), बालाचौर (एसबीएस नगर), तलवंडी साबो (भटिंडा) और माहिलपुर (होशियारपुर)।
इन चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 3200 मतदान केंद्र बनाए हैं। अमृतसर नगर निगम में 756 , जालंधर में 563 और पटियाला में 254 मतदान केन्द्र हैं। इसमें से बरसात में 13, भटिंडा में 19, फतेहगढ़ साहिब में 13, होशियारपुर में 13, कपूरथला में 37, लुधियाना में 70, मोगा में 35, मनसा में 13, मुक्तसर साहिब में 11, पठानकोट में 11, संगरूर में 52, शहीद भगत सिंह नगर में और तरनतारन में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त जगपाल सिंह संधू ने कहा है कि निगमों के एक वार्ड से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए खर्च सीमा 2,50,000 लाख रुपये तय की गई है। वहीं क्लास-1 से नगर परिषदों के वार्ड से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की खर्च सीमा 2,25,000 रखी गई है। वहीं क्लास-2 के उम्मीदवार के लिए 1,40,000 और क्लास-3 के लिए 1,20,000 खर्च सीमा तय की गई है। नगर पंचायतों के किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की खर्च सीमा 80,000 रुपये होगी।
निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। आए नामांकन की जांच 7 दिसंबर को होगी, जबकि नामांकन रद्द करने की तिथि 8 दिसंबर है। 8 दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक के बीच होगा। मतों की गिनती भी उसी दिन मतदान समाप्त होने के बाद की जाएगी।
ये भी पढ़ें: टैक्सी ड्राइवर पर 15 लोगों ने चाकूओं से किया हमला, मोटे कपड़ों ने बचाई जान












Click it and Unblock the Notifications