Punjab Civic Body Polls Result: 53 साल बाद बठिंडा को मिला कांग्रेसी मेयर, सभी 7 निगमों पर कांग्रेस का दबदबा
नई दिल्ली। पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में नगर निगम और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है। बठिंडा निगम चुनाव में 50 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को 43 सीटें मिली हैं। वहीं अकाली दल को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। बठिंडा को 50 साल बाद पहला कांग्रेस मेयर मिलने जा रहा है।
Recommended Video

बठिंडा में कांग्रेस की जीत ने एक नया इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 53 साल बाद यह नगर निगम चुनाव में जीत हासिल की है। इस जीत का सबसे बड़ा कारण किसान आंदोलन माना जा रहा है। अमरिंदर सरकार में मंत्री मनप्रीत बादल ने बठिंडा में पार्टी की जीत पर ट्वीट कर लिखा, 'आज इतिहास रचा गया है। बठिंडा शहर को 53 साल में पहली बार कांग्रेस पार्टी का मेयर मिलेगा। बठिंडा के सभी निवासियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई। कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं जिन्होंने इसे संभव बनाया।
बठिंडा निगम चुनाव में 50 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस को 43 सीटें मिली हैं। वहीं अकाली दल को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। गौरतलब है कि बठिंडा लोकसभा सीट से अकाली दल की हरसिमरत कौर सांसद हैं। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल विधानसभा चुनाव में बठिंडा सीट का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।
मेयर की दौड़ में सबसे पहले वार्ड नंबर 48 से जीते कांग्रेस नेता जगरूप सिंह गिल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। गुरदासपुर शहर में भी कांग्रेस पार्टी ने सभी वार्डों में जीत हासिल कर ली है, यहां के सभी 29 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए हैं। गुरदासपुर से बीजेपी के सनी देओल सांसद हैं। उधर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि 7 नगर निगमों में से 7 में कांग्रेस को जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications