पंजाब: CBSE ने आज होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को किया रद्द
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा दसवीं और 12वीं की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बता दें कि यह आदेश केवल पंजाब के लिए ही है। दरअसल, आज कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है, जिसके चलते CBSE ने यह फैसला लिया। हालांकि, आज होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की अगली तारीख क्या होगी इस पर CBSE ने समाचार लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं दी थी। इससे पहले भारत बंद का असर कल से ही दिखना शुरू हो गया था। पंजाब सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने ऐलान किया है कि राज्य के सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे और इंटरनेट सेवा भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। देश भर के दलित संगठनों ने आज अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन पर विरोध में भारत बंद बुलाया है।

पजांब सरकार के चीफ सेक्रेटरी करण सिंह ने कहा है कि बंद के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के अलावा मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर को भी बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान पंजाब रोडवेज सहित अन्य परिवहन सेवाएं भी ठप रहेगी।
इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी बंद में भाग लेने वालों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने 1 अप्रैल को जारी एक बयान में पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि इराक के पीड़ितों के अवशेष, जिसके कल अमृतसर पहुंचने की उम्मीद है, को बिना किसी बाधा के उनके मूल गांवों तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। सरकारने पुलिस को इसके लिए सख्त सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications