भारत में घुस रहे एक पाकिस्तानी तस्कर को BSF ने मार गिराया, 4 किलो हिरोइन के साथ दूसरा गिरफ्तार
अमृतसर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार सुबह भारत-पाकिस्तानी इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया है, वहीं उसके दूसरे साथी को 4 किलो हिरोइन के साथ हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर सेक्टर के रामकोट बॉर्डर आउट पोस्ट पर कुछ संदिग्ध हरकतों को देखा। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से दो शख्स भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे, तभी उन पर ऑपन फायरिंग की गई।

बीएसएफ सूत्रों ने कहा कि जब उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से दो शख्स को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा और उन्हें वापस जाने के लिए चेतावनी दी गई। लेकिन, चेतावनी देने के बाद भी सीमा की तरफ आते रहे और आखिरकार बीएसएफ के जवानों ने उन पर गोली चला दी। वहीं, एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक को चार पैकेट हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएफ सूत्रों की मानें तो ऐसा बहुत कम बार देखा गया है, जब किसी पाकिस्तानी स्मगलर को गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि ज्यादातर तो उन्हें मार दिया जाता है या फिर वे वापस भागने में कामयाब हो जाते हैं। इस गिरफ्तारी से आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार से हो रही स्मगलिंग और भारत में इसके नेटवर्क का पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications