पंजाब विधानसभा में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल पास

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया। संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज पंजाब विधानसभा में महिला आरक्षण विधेयक लागू करने का केंद्र से आग्रह करते हुए प्रस्ताव रखा। यह विधेयक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पेश किया और इसे इस प्रस्ताव को ध्वनि मतों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Punjab Assembly passes the resolution for 33 percent women reservation

पंजाब विधानसभा के शीतकालीन में मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने सदन में महिला आरक्षण बिल पेश किया। विधानसभा में विपक्ष के विरोध के बीच शीतकालीन सत्र में इसे पारित कर दिया गया। विधानसभा सत्र के दौरान प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार के शहरी स्थानीय संस्थाओं और पंचायती राज्य संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले का भी जिक्र किया। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार से इस जल्द से जल्द पास करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पास होने से महिलाओं की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिलेगी। स्पीकर की तरफ से यह प्रस्ताव वोट के लिए पेश किए जाने के बाद इसे सर्वसम्मति के साथ ध्वनिमत से पास कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिल महिलाओं और पुरुषों के संतुलित प्रतिनिधितत्व और बराबरी को अधिकारी को आगे ले जाएगा।

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार की सियासी घेरेबंदी के लिए अपनी कांग्रेस शासित राज्यों की विधानसभा से इसको लेकर प्रस्ताव पारित करने का दांव चला है। राहुल का यह दांव संसद में सालों से लटके महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए राजग सरकार पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+