पंजाब में कब डाले जाएंगे वोट, जानिए खास तारीखें
पंजाब चुनाव इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पंजाब में एक ही चरण के अंतर्गत चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में कूदने और नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से पंजाब का सियासी दंगल इस बार रोमांचक हो गया है। कांग्रेस जहां जीत के अपने दावे कर रही है, वहीं भाजपा-अकाली दल भी अपनी जीत तय बता रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी खुद को जीत का मुख्य दावेदार कह रही है। आइए नजर डालते हैं पंजाब में विधानसभा चुनाव की खास तारीखों पर।

- पंजाब में कुल सीटें- 117
- चुनाव की अधिसूचना- 11 जनवरी 2017
- नामांकन की अंतिम तारीख- 18 जनवरी 2017
- नामांकन पत्रों की जांच- 19 जनवरी 2017
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 जनवरी 2017
- मतदान की तारीख- 4 फरवरी 2017
- मतगणना की तारीख- 11 मार्च 2017 ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव: जानिए, एक नजर में इस इलेक्शन के बारे में सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications