पंजाब: मोगा के लंगियाना खुर्द गांव के पास मिग 21 हुआ क्रैश, पायलट की मौत, IAF ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब के मोगा से एक दुखद खबर है, यहां कल देर रात 1 बजे फाइटर जेट मिग 21 हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिग 21 उड़ान भरने के बाद मोगा जिले में लंगियाना खुर्द गांव के पास क्रैश हुआ। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। एयरफोर्स के अधिकारी घटनास्थल पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान पायलट अभिनव चौधरी ने मिग 21 से राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी लेकिन ये पहले ही मोगा में क्रैश हो गया, इस हादसे में कैप्टन अभिनव चौधरी की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह पायलट अभिनव का शव बरामद कर लिया गया है।
Recommended Video

इस बारे में भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने बयान दिया है कि पंजाब के मोगा के पास कल देर रात भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इस हादसे में पायलट अभिनव चौधरी की मौत पर वायुसेना ने गहरा दुख प्रकट किया है। उसने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना ग्रस्त
ऐसा नहीं है कि पहली बार मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो इससे पहले भी मिग के गिरने की खबरें आती ही रही है। मार्च 2021 में ही भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें कैप्टन की जान चली गई थी। इससे पहले जनवरी में राजस्थान के सूरतगढ़ में वायुसेना का मिग-21 बाइसन क्रैश हुआ था। उस वक्त उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई थी।
मिग 21 को इंडियन एयरफोर्स का बैकबोन कहलाते थे
गौरतलब है कि किसी जमाने में जेट मिग 21 को इंडियन एयरफोर्स का बैकबोन कहा जाता था लेकिन अब ये विमान पुराना हो गया है। अपग्रेड के बावजूद ये विमान ना तो वॉर के लिए फिट है और ना ही उड़ान के लिए। आपको जानकर हैरत होगी कि मिग-21 लड़ाकू विमानों को अब 'उड़ता हुआ ताबूत' कहा जाता है।
खास बातें
- साल 1963 में ये मिग 21 वायुसेना में शामिल हुए थे।
- मिकोयान-गुरेविच मिग-21 एक सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है।
- इसके निर्माणकर्ता मिकोयान-गुरेविच ने किया था।
- इसे बलालैका भी कहते हैं।
- पिछले कुछ वक्त से ये विमान हादसे का शिकार हो रहा है।
- बीते 5 सालों में 483 से ज्यादा विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं, जबकि 170 से ज्यादा पायलटों की जान भी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications