पंचकूला दंगा भड़काने में क्या डेरा का भी हाथ था? कोर्ट ने मांगा कॉल रिकार्ड
चंडीगढ़। पंचकूला की अदालत के लिए 800 गाड़ियों के काफिले के साथ निकलने से पहले गुरमीत राम रहीम ने अपने लाखों समर्थकों के लिए वीडियो संदेश जारी किया था। इस वीडियो संदेश में राम रहीम ने अपने समर्थकों को शांति रखने और उन्हें घर जाने के लिए कहा था। लेकिन क्या यह डेरा सच्चा सौदा की तरफ से जारी हुआ इकलौता संदेश था?

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में शनिवार को सुनवाई के दौरान यह अंदेशा जताया गया कि डेरा सच्चा सौदा की तरफ से अपने समर्थकों को फोन पर कई गुप्त संदेश जारी किए थे। डेरा के लोगों की इस बातचीत का पुलिस के पास रिकार्ड भी हो सकता है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस ने इन फोन रिकार्ड के संबंध में जानकारी मांगी। बता दें कि इस मामले में बीते दो दिनों में यह हाईकोर्ट में तीसरी सुनवाई थी।
जस्टिस एसएस सरोन की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आदेश दिया कि, 'डेरा सच्चा सौदा की तरफ से फोन पर हिंसा भड़काने से संबंधित जो भी कॉल रिकार्ड है पुलिस उन्हें बंद लिफाफे में अदालत में पेश करे।'
डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसान समेत पांच लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट ने पुलिस को इस रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर भी जांच करने और अगली सुनवाई में ठोस परिणामों के साथ आने को कहा है। बता दें कि राम रहीम को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला शहर हरियाणा का कई शहर जल उठा था। इस हिंसा में 30 लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications