AAP विधायक नरिंदर कौर भराज कौन हैं, जिन्‍होंने 28 साल की उम्र में पार्टी कार्यकर्ता से रचाई शादी

AAP विधायक नरिंदर कौर भराज, जिन्‍होंने 28 साल की उम्र में पार्टी कार्यकर्ता से रचाई शादी

AAP MLA Narinder Kaur Bharaj: पंजाब में आम पार्टी की युवा विधायक नरिंदर कौर भराज शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। 28 साल की आम आदमी पार्टी की सबसे यंग विधायक नरिंदर कौर ने पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह लक्‍खेवाल के साथ पटियाला के गांव रोडेवाल के गुरुद्वारा में बड़ी ही सादगी से ब्‍याह रचाया।

नरिंदर कौर पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह को दिल दे बैठी

नरिंदर कौर पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह को दिल दे बैठी

नरिंदर कौर भराज की पंजाब के संगरूर से आप पार्टी की विधायक हैं। नरिंदर जिसको दिल दे बैठी और अब जिनसे शादी की है वो पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह है और आप के मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। मनदीप विधायक नरिंदर कौर से महज एक साल बड़े हैं। मनदीप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में नरिंदर कौर के लिए जमकर प्रचार भी किया था।

दुल्‍हन के जोड़े में शर्माती नजर आईं आप विधायक

दुल्‍हन के जोड़े में शर्माती नजर आईं आप विधायक

दोनों की शादी के मौके पर गुरुद्वारा में आनंद कारज की रस्‍में निभाईं गईं। इस मौके पर आप विधायक नरिंदर ऑरेंज कलर के जोडें में दुल्‍हन बनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वो शर्माती हुई नजर आईं। इस मौके पर पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की पत्‍नी भी दुल्‍हन बनीं विधायक के साथ नजर आईं।

 चुनाव में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को दी थी शिकस्‍त

चुनाव में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को दी थी शिकस्‍त

नरिंदर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 जीतने वाली सबसे कम उम्र की विधायक हैं। संगरूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय इंदर सिंगला को 38 हजार वोटों के अंतर से हराया था। मजे की बात ये है कि अपने पहले ही चुनाव में नरिंदर ने जिस विजय सिंगला को हराया था वो कांग्रेस की पिछली सरकार के कैबिनेट मंत्री भी थे।

साधारण सी लड़की निरंदर ने इन दिग्गजों को चटाई थी धूल

साधारण सी लड़की निरंदर ने इन दिग्गजों को चटाई थी धूल

वहीं साधारण से परिवार में जन्‍मीं नरिंदर ने जब 2022 में पहली बार चुनाव लड़ा, तब सिंगला ही नही उनकी चुनावी मैदान में टक्‍कर शिरोमणि अकाली दल के विनरजीत सिंह गोल्‍डी और भाजपा उम्‍मीदवार अरविंद खन्‍ना से थी। इन सभी दिग्गज नेताओं को नरिंदर ने अपने पहले चुनाव में ही धूल चटाई थी।

 नरिंदर कौर ने इतनी सादगी से क्‍यों रचाया ब्याह ?

नरिंदर कौर ने इतनी सादगी से क्‍यों रचाया ब्याह ?

नरिंदर ने विधायक होने के बावजूद बिना किसी ताम झाम के शादी की । सादगी से शादी करने के सवाल पर नरिंदर ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि

मेरी आम आदमी पार्टी ने साधारण परिवारों के उम्‍मीदवार को चुनकर सरकार बनाई है, इसलिए साधारण परिवार होने के नाते हमने ऐसे साधारण तरीके से शादी की। उन्‍होंने कहा अब राजनीतिक जिम्‍मेदारी के साथ पारिवारिक जिम्‍मेदारी बढ़ गई है। मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे इस जिम्‍मेदारी को बांटने के लिए जीवनसाथी मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+