पंजाब में AAP को बड़ा झटका, पार्टी से अलग हुए सुच्चा सिंह खोलेंगे पोल
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनावों से पहले बड़ा झटका मिला है। पार्टी के संयोजक पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वह AAP से अपने अलगाव को लेकर शनिवार को बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

बीते दिनों टिकट देने के बदले पैसों की मांग करने संबंधी स्टिंग ऑपरेशन में सुच्चा सिंह का नाम सामने आया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें संयोजक पद से हटा दिया था। सुच्चा सिंह इसके बाद से ही पार्टी अलाकमान के फैसलों का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने नेतओं पर टिकट के बदले महिलाओं के यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
अलग पार्टी बनाएंगे सुच्चा सिंह?
हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से तीसरा मोर्चा बनाए जाने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि सुच्चा सिंह भी उनके साथ जा सकते हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि वह अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुच्चा सिंह छोटेपुर एक अक्टूबर को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी से अलग होने की वजहों का खुलासा करेंगे। साथ ही अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications