पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने रद्द की 5 ट्रेनें, 9 का बदला गया रूट

चंडीगढ़। पंजाब में किसानों का आंदोलन जारी है और साथ ही जारी है ट्रेनों का रद्द होना। जी हां मंगलवार को भी रेलवे को पांच ट्रेने रद्द करनी पड़ीं। जबकि 7 ट्रेनों को कुछ समय के लिए और 9 ट्रेनों के रूट को बदला गया है। इससे पहले रेलवे ने अमृतसर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग बदलने का फैसला लिया। आपको बता दें कि कृषि बिल को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी वो रेलवे ट्रैक से हटने का नाम नहीं ले रहे।

Recommended Video

    Farm Law: Railway Passengers के लिए खुशखबरी, Punjab Route पर बहाल हुईं Train सेवाएं | वनइंडिया हिंदी
    पंजाब में किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने रद्द की 5 ट्रेनें, 9 का बदला गया रूट

    इसके चलते ही रेलवे को ये फैसला लेना पड़ा। पिछले सप्ताह करीब 30 किसान संगठनों ने यात्री ट्रेनों को लेकर की गई अपनी नाकेबंदी 15 दिनों के लिए हटाने पर सहमति व्यक्त की थी। इधर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस कदम की आलोचना की है। अमृतसर के उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैरा ने मंगलवार को बताया कि किसान संगठन ने यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला रेलवे स्टेशन पर रेलमार्ग को बाधित कर रखा है।

    अधिकारियों के अनुसार इसके चलते, अमृतसर आने वाली कई ट्रेनों को मार्ग बदल कर तरणतारण भेजा गया है और कुछ ट्रेनों को तो मंगलवार की सुबह ब्यास रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। यात्रियों को बसों एवं अन्य वाहनों से अमृतसर पहुंचाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+