VIDEO: कोरोना से ठीक होकर घर लौटी दीदी, छोटी बहन ने सड़क पर ही शुरू कर दिया डांस

नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक देशभर में 11 लाख मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच पुणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बहन के कोरोना से ठीक होने के बाद एक लड़की सड़क पर ही डांस करने लगी। कोरोना से जंग जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफतौर से देखी जा सकती थी।

सलोनी को छोड़ पूरा परिवार संक्रमित

सलोनी को छोड़ पूरा परिवार संक्रमित

मराठी टीवी एक्ट्रेस सलोनी सातपुते पुणे में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने मराठी बिग बॉस और कुछ टीवी सीरियल में काम भी किया है। इस बीच उनके परिवार के सभी सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए। खुदकिस्मती से वो संक्रमण से बच गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों को 20 दिन तक अस्पताल में रखा, जबकि सलोनी को घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया। इस बीच उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मोहल्ले में जमकर किया डांस

एक हफ्ते पहले सलोनी के पापा कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। इसके बाद उनकी मां और दादी अस्पताल से लौंटी। तब उन्होंने घर के हाल में ही मोबाइल पर गाना बजाया और अपने पापा के साथ डांस करने लगीं। दो दिन पहले सलोनी की बड़ी बहन को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही बहन गली में पहुंची उन्होंने मोबाइल पर गाना लगाया और सड़क पर ही डांस करने लगीं। इस पर बड़ी बहन भी खूद को न रोक पाई और उन्होंने भी सामान रखकर डांस शुरू कर दिया। दोनों बहनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुणे भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित

पुणे भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित

कोरोना से देश का कोई भी राज्य अछूता नहीं है, जहां अब तक 11.18 लाख मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 27500 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से अब एक्टिव केस की संख्या 3.89 लाख ही है। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां 3.10 लाख मामले सामने आए हैं। जिसमें से सिर्फ पुणे में 54,624 मामले सामने आए हैं। वहां पर 1,359 लोगों की मौत हुई है, जबकि 19,500 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+