बलात्कार के झूठे केस में फंसा कर लोगों को लूटती थी ये अभिनेत्री

क्राइम पेट्रोल में पुलिस की भूमिका निभाने वाली महिला को सीरियल से लोगों को लूटने का आइडिया मिला। बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने के नाम पर महिला ने पुणे में काफी लोगों को लूटने का मामला सामने आया है।

पुणे। क्राइम पेट्रोल सीरियल में पुलिस का किरदार निभाते निभाते एक सीरियल अभिनेत्री को क्रिमिनल बनते देर नहीं लगी। क्राइम पेट्रोल में पुलिस की भूमिका निभाने वाली महिला को सीरियल से लोगों को लूटने का आइडिया मिला। बलात्कार के झूठे आरोप में फंसाने के नाम पर महिला ने पुणे में काफी लोगों को लूटने का मामला सामने आया है।

अभिनेत्री ने बलात्कर का केस दर्ज कराया था

अभिनेत्री ने बलात्कर का केस दर्ज कराया था

महिला द्वारा पुणे के भोसरी पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मामला दर्ज होते ही सच्चाई कुछ और ही नजर आयी। महिला द्वारा लोगों को लूटने के मामले में पुलिस ने उल्टे आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूजा जाधव नामक महिला ने क्राइम पेट्रोल सीरियल में पुलिस की भूमिका निभा चुकी है। पुलिस की भूमिका से ही उसे लोगों लूटने की प्रेरणा मिली। महिला इतनी शातिर है कि चार महीने की गर्भवती होने के बावजूद वो लोगों से शारिरिक संबंध बनाकर बलात्कार का केस दाखिल करने की धमकी देकर लोगों से लाखों ऐंठ चुकी है।

शारिरिक संबंध बनाने के बाद ऐंठती थी पैसे

शारिरिक संबंध बनाने के बाद ऐंठती थी पैसे

24 वर्षीय पूजा जाधव के साथ इस क्राइम में साथ देने वाले माया सावंत और रविंद्र सिरसाम को भी गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों मिलकर लोगों को लूटने का प्लान बनाया करते थे। इनका प्लान होता था कि किसी पैसे वाले को प्यार के जाल में फंसाना और दो-तीन बार शारिरिक संबंध बनाने के बाद व्यक्ति को ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे जाते थे। पैसे लेने के बावजूद यह तीन लोगों को गिरोह पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी देकर बारबार लोगों से पैसे वसूल किया करते थे।

5 लाख मांग रही थी अभिनेत्री

5 लाख मांग रही थी अभिनेत्री

ज्यादातर यह तीनों इंजिनियर, ठेकेदार, बिल्डर ऐसे लोगों को ही टारगेट किया करते थे, जिससे ज्यादा पैसे वसूल किए जा सके। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूजा जाधव को यह आइडिया क्राइम पेट्रोल सीरियल में काम करने के दौरान आया। यह मामला तब सामने आया जब एक बिल्डर को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे 5 लाख ऐंठने का प्लान था। बिल्डर को बार बार बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी दी जा रही थी। लेकिन मामला तब उल्टा पड़ गया जब पीड़ित बिल्डर ने पूजा जाधव के खिलाफ ही ब्लैकमेल का मामला दर्ज करवाया और पुलिस द्वारा छानबीन करने में इन तीनों की सच्चाई सामने आयी। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि ढाई साल पहले एक इंजीनियर को पूजा ने अपने प्यार के जाल में फंसाया था और उससे शारिरिक संबंध बनाने के बाद लगातार बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी देकर युवक से काफी पैसे ऐंठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+