मास्क पहनने के लिए गजनी स्टाइल में पुणे पुलिस ने किया ट्वीट
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की जा रही है। वहीं पुणे पुलिस ने एक बार फिर मास्क पहनने को लेकर दिलचस्प अंदाज में ट्वीट किया है। इस बार गजनी स्टाइल में पुणे पुलिस ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। इसके लिए पुणे पुलिस ने अमीर खान के पोस्टर का मीम बनाया है।

गजनी को पहना दिया मास्क
इस बार पुणे पुलिस ने गजनी मूवी में अमीर खान की फोटो को एडिट करके मास्क पहना दिया। उसके ऊपर लिखा कि हर चीज भूल जाइए, बस मास्क पहनना मत भूलिए। फोटो ट्वीट करते हुए पुणे पुलिस ने लिखा कि मास्क पहनिए, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखिए और हाथ धोते रहिए। इसके साथ ही लिखा कि पूरे शरीर पर ये तीन चीजें टैटू करवाने की जरूरत नहीं है, क्या आप करवाएंगे? वहीं पुणे पुलिस की इस क्रिएटिविटी की लोग तारीफ कर रहे हैं।
गजनी में आमिर को थी भूलने की बीमारी
आपको बता दें कि गजनी मूवी में आमिर खान ने ऐसे किरदार को निभाया था, जिसे भूलने की बीमारी थी। फिल्म में गजनी अपनी प्रेमिका की मौत का बदला लेना चाहता था। वो इस बदले को ना भूले इसके लिए उसने अपनी पूरी बॉडी पर टैटू करवा रखा था। टैटू को ही देखकर उसे प्रेमिका के मौत का बदला लेने की याद आती थी। उसी फिल्म के पोस्टर को एडिट करके अब पुणे पुलिस ने मीम बना दिया है। साथ ही लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की सलाह दे रहा है।

यूजर को पुणे पुलिस देती है शानदार जवाब
पूरे देश में 21 दिनों से लॉकडाउन जारी है, वहीं दो दिन पहले एक शख्स ने पुणे पुलिस को ट्वीट कर पूछा कि अगर मैं बाहर निकला तो...? इस पर पुणे पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शानदार जवाब दिया। पुणे पुलिस ने उसे ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि अगर हम आपको अंदर कर दें तो? अगर हम बिना बात के किसी को अंदर कर दें तो क्या सही होगा? तो फिर बिना बात के बाहर जाना कैसे सही है? उस दौरान इस ट्वीट की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications