नासिक-पुणे हाईवे पर हुए एक्सीडेंट में 9 की मौत, सीएम ने परिजनों को 5 लाख रु की सहायता राशि देने की घोषणा की
Pune nashik Highway Accident: शुक्रवार की सुबह पुणे-नासिक हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक टेंपो ने एक मिनीवैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो सड़क किनारे खड़ी एक खाली बस से जा टकराई। इस टक्कर के कारण मिनीवैन में सवार सभी 9 यात्री मारे गए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि ने की घोषणा की है।

बता दें, स्थानीय पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास नारंगाव के आसपास हुई। घटना तब घटी जब नारायणाव जाने वाली मिनीवैन को पीछे से टेम्पो ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण मिनीवैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई।
मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 5 लाख रुपये की सहायता राशि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणीस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए 'पुणे-नासिक हाईवे पर नारायणगांव के पास एक भीषण दुर्घटना में 9 श्रमिकों की मौत दुख जताया और लिखा मैं प्रार्थना करता हूं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के वारिसों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
पुलिस ने बताया कैसे हुआ ये एक्सीडेंट?
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया "मिनीवैन में सवार सभी नौ यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनीवैन में सवार लोगों के बचने का कोई मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मिनीवैन में सवार सभी नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मिनीवैन के हुईं टुकड़े-टुकड़े
इस घटना का जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं उसमें मिनीवैन कई टुकड़ों में नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी वैन को टैंपो ने पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद यात्रियों से भरी मिनी वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क खाली खड़ी बस से टकरा गई। ये भयंकर इतनी बड़ी थी कि मिनीवैन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
नासिक-पुणे हाईवे पर हुई इस भीषण दुर्घटना की खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने अभी तक ये खुलासा नहीं किया है कि ये यात्री कहां जा रहे थे। पुलिस ने बताया हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवार वालों से संपर्क कर सूचना पहुंचाए जाने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नासिक-पुणे हाईवे पर हुए इस हादसे के समय वहां मौजूद सदमें हैं।












Click it and Unblock the Notifications