विधवा महिला को मदद के बहाने घर बुलाकर रिश्तेदार ने उठाया मजबूरी का फायदा

पुणे। एक 37 वर्षीय विधवा महिला के साथ धोखे से घर में बुलाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। शख्स ने महिला को विधवाओं के लिए मिलने वाले अनुदान का लालच देकर घर में सरकारी अनुदान फार्म देने के बहाने बुलाया और महिला के साथ अश्लील हरकत की। मामला पुणे के सांगवी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। महिला पिंपले निलख इलाके की रहने वाली है। महिला के रिश्तेदार मधुकर शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 17 साल पहले हुई थी पति की मौत

17 साल पहले हुई थी पति की मौत

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार महिला के पति की मौत 17 साल पहले ही हुई थी। महिला पर शख्स की पहले से गंदी नजर थी। महिला के ही एक रिश्तेदार ने महिला की खराब आर्थिक स्थिति का फायदा उठाया और उसे धोखे से घर पर अनुदान फार्म देने के लिए बुलाया फिर महिला के साथ गंदी हरकतें की। सांगवी पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के भतीजे के ससुर द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई है।

अनुदान फॉर्म देने के बहाने बुलाया

अनुदान फॉर्म देने के बहाने बुलाया

इस घटना के बाद से महिला काफी सहमी हुई है। काफी साहस के बाद घटना के दो दिन बाद महिला ने पुलिस में अपने रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। महिला ने शिकायत लिखवाई है कि 17 साल पहले ही उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां है। आरोपी ने मुझे विधावाओं को सरकार द्वारा दिए जानेवाले अनुदान के बारे में बताया और घर से सरकारी अनुदान फॉर्म ले जाने के कहा।

 बेडरूम में ले जाकर की जबरदस्ती

बेडरूम में ले जाकर की जबरदस्ती

महिला भरोसे में अपने रिश्तेदार के घर चली गई। घर जाने के बाद महिला को शख्स ने अपने घर के बेडरुम में ले जाकर बांहों में भर लिया और शारिरिक इच्छा पूरी करने की मांग की। महिला किसी तरह से वहां से भाग खड़ी हुई, लेकिन इस हादसे से वो काफी डरी हुई थी। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+