गुब्बारे यूं ही नहीं बेचते थे, ये रात को खजाना लूटने का था सब नाटक

बच्चों को गुब्बारा बेचते समय ये उनसे थोड़ी बहुत जानकारी उगलवा लेते थे। इसके बाद रात को ये चोरी के लिए निकलते थे, दिन की रेकी पर रात की चोरी का प्लान बनता था और दोनों अपने तरीके से घर लूट लेते थे।

पुणे। दिन में बेचते थे गुब्बारे और रात में घरों में चोरी करनेवाले दो चोरों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक और सड़कों पर दिन में गुब्बारे बेचने वाले बंद घरों की रेकी करके रातों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले शातिर चोरों को पुणे के सांगवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों चोरों के खिलाफ सांगवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों चोरों द्वारा 6 घरों में चोरी करने का खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया है। पुलिस ने चोरों के पास से 3 लाख 85 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

रात में चुराते थे और दिन में बेचते थे

रात में चुराते थे और दिन में बेचते थे

इस मामले में जम्बो ऊर्फ गणेश रमेश काले (20) और प्रीतेश संगु काले (31) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों रहनेवाले कर्नाटक के हैं, पुणे में आकर गुब्बारे बेचने का काम किया करते थे। पेट्रोलिंग के दौरान दोनों चोर संदिग्ध रूप से पाए गए थे, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच की तो बड़ी-बड़ी चोरी को अंजाम देने का खुलासा हुआ। चोरों के पास 123.5 ग्राम सोने के गहने, 85.100 ग्राम के चांदी के गहने और चोरी की स्कूटी बरामद की हुई। चोरी की गाड़ी को दोनों इस्तेमाल करते थे। घर से चोरी किया माल वो बेच देते थे।

बच्चों को बनाते थे रणनीति का शिकार

बच्चों को बनाते थे रणनीति का शिकार

पुलिस की पकड़ में आने वाले ये दोनों चोर बड़े ही शातिर थे। गुब्बारा बेचना इनके प्लान का हिस्सा था। दरअसल ये गुब्बारे बेचने के बहाने कुछ और किया करते थे। गुब्बारे लेकर भी ये उन्हें बेचने नहीं निकलते थे बल्कि इनकी निगाह में होता था शिकार। यानि वो घर जिसका ताला बंद हो और कई दिनों से घरवाले बाaहर गए हों। अब ये पता लगाना इतना आसान तो था नहीं तो गुब्बारा बेचने के बहाने ये बच्चों को भी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाते थे।

दिन की रेकी देती थी रात की चोरी का अवसर

दिन की रेकी देती थी रात की चोरी का अवसर

बच्चों को गुब्बारा बेचते समय ये उनसे थोड़ी बहुत जानकारी उगलवा लेते थे। इसके बाद रात को ये चोरी के लिए निकलते थे, दिन की रेकी पर रात की चोरी का प्लान बनता था और दोनों अपने तरीके से घर लूट लेते थे, चोरी का माल बेच देते थे और फिर सुबह निकलते थे गुब्बारा बेचने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+