पुणे में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, रशियन मॉडल करती थीं डीलिंग

पुणे। पुणे पुलिस ने मुंबई से लेकर पुणे में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वालों का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुणे पुलिस ने दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। विदेशी मॉडल द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी पुणे पुलिस को मिली थी। नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने इस मामले में दो महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसीपी (क्राइम 1) समीर शेख ने पत्रकार परिषद में दी।

pune high profile racket Busted in mumbai

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मधु रिकोडा स्मिथ और सोनिया बधवाना नामक दो महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों एजेंट उन मॉडलों को वेश्यावृत्ति में ढकलेते थे, जिनकी आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं होती थी। एक उजबेकिस्तान, रशियन मॉडल और एक भारत की मॉडल को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर महिला सुधारगृह में भेजा गया है।

pune high profile racket Busted in mumbai

पुलिस को सूत्रों से खबर मिली थी कि मुंबई से पुणे में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाया जाता है। यह रैकेट सोशल मीडिया और वॉटसअप द्वारा चलाया जाता है। यह एजेंट ग्राहकों को वॉट्सअप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते हैं। इन मॉडलों की कीमत लाखों में होती है। पुलिस ने अपनी नकले ग्राहक तैयार करके इन एजेंट से मॉडल की मांग की और पुणे में बुलाया। डील पक्की होने के बाद नकली ग्राहक ने पुलिस को इस रैकेट की पूरी जानकारी दी और पुलिस ने जाल बिछाकर इन सभी को धर दबोचा। टूरिस्ट वीजा पर यह एजेंट बाहर से मॉडल को वेश्या व्यवसाय के लिए बुलाते हैं। पुलिस पूछताछ में महिला एजेंट ने बताया कि फ्री लांस इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं, मॉडलिंग के क्षेत्र में नए मॉडल, स्ट्रगलिंग मॉडल और जिसकी आर्थिक परिस्थिती खराब है ऐसे मॉडल को यह दोनों एजेंट वेश्याव्यवसाय में लाते हैं। इन मॉडल को शहर के फाइव स्टार होटल में भेजा जाता है। हिरासत में ली गई मॉडल में से एक मॉडल में कुछ सीरियल, गानों और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+