महिला ने पूछा पीरियड्स का इलाज, डॉक्टर ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर की छेड़खानी

पुणे। पुणे के फाइव स्टार होटल में महिला को इलाज के बहाने बुलाकर एक डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की पहचान डॉक्टर से फेसबुक के जरिए हुई थी, फेसबुक के जरिए ही दोनों ने अपने वॉट्सअप नंबर एक-दूसरे को दिए थे। महिला ने अपनी बीमारी को लेकर डॉक्टर को बताया था, इसका फायदा उठाकर डॉक्टर ने महिला को कोरेगांव पार्क स्थित ओ होटल में हेल्थ कैम्प में बुलाथा था और चेकअप के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी की थी।

pune doctor molestated a woaman on the name of health checkup

इस मामले में मुंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। कोयंबटूर के एक 30 वर्षीय डॉक्टर के खिलाफ 26 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में डॉ. गुरुगोकुल भास्करन गुरूस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला को माहवारी (पीरियड्स) से संबंधित तकलीफ थी, जो उसने अपने फेसबुक फ्रैंड बने डॉक्टर से शेयर की थी। डॉक्टर फ्रैंड ने महिला को कहा था कि वो 8 मार्च को पुणे के ओ होटल में एक हेल्थ कैम्प में आनेवाला है, तब उसने महिला को चेकअप के लिए बुलाया था।

ओ होटल में डॉक्टर द्वारा एक कमरे में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया था, उस दौरान हेल्थ कैम्प में कुछ लोग अपना चेकअप कराने आए थे, ठीक उसी तरह महिला भी अपना चेअकप कराने डॉक्टर के पास पहुंची थी, लेकिन चेकअप के नाम पर महिला के साथ डॉक्टर ने अश्लील हरकत की थी और महिला के साथ छेड़खानी भी की थी। इस घटना के बाद महिला काफी डर गई थी और डॉक्टर के खिलाफ मुंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी अबतक नहीं हुई है, पर इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- डिलीवरी ब्वॉय ने अमेजॉन को लगाया 40 लाख का चूना, तरीका जानकर कंपनी के उड़ गए होश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+