मामूली झगड़े पर शूटर को दी ब्वॉयफ्रेंड की सुपारी,कहा सिर में मारना गोली
पुणे। ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड एक दूसरों के प्यार में जान देने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन पुणे में जो हुआ उसे देखकर प्यार से आपको विश्वास उठ जाएगा। यहां एक मामूली से झगड़े पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के नाम की सुपारी दे दी। लड़की ने शूटर को अपने ब्वॉयफ्रेंड को मारने की सुपारी दे दी।

पुलिस के मुताबिक 23 साल की अदिति कैलाश गायकवाड़ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड योगेश शंकर की हत्या के लिए शूटर को पैसे दे दिए। शूटर ने योगेश पर दो राउंड फायरिंग की, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। योगेश ने पुलिस ने अदिति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कहा कि गोली चलाती वक्त शूटर ने ही उससे कहा था कि ये गोली अदिति की तरफ से मेरे लिए तोहफा है। उसने बताया कि अदिति ने शूटर को माथे पर गोली मारने को कहा था, लेकिन ऐसा हो न सका और योगेश बच गया।
योगेश की शिकायत के बाद पुलिस ने अदिति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा- 307, हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक अदिति के पिता ने इस साल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव में खड़े थे। योगेश ने अदिति के पिता के लिए प्रचार भी किया था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी थी, लेकिन जब अदिति के पिता चुनाव हार गए तो अदिति ने इसका सारा ठीकरा योगेश पर फोड़ दिया और उसे जान से मारने के लिए सुपारी दे दी। पुलिस अब अदिति से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications