Pulwama: एनकाउंटर में चार जवान शहीद, 2-3 आतंकी अभी भी छिपे

नई दिल्ली। पुलवामा में जिस तरह से सीआरपीएफ के दस्ते पर फिदायीन हमला हुआ था और 40 जवान शहीद हो गए थे ,उसके बाद आज एक बार फिर से सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच पुलवामा में एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने 2-3 आतंकियों को घेर लिया है और पूरे इलाके को खाली करा लिया है। जानकारी के अनुसार एनकाउंटर में चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक आम नागरिक की भी जान चली गई है। आतंकियों पर सुरक्षाकर्मी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ये आतंकी किस संगठन के हैं।

encounter

बता दें कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के दस्ते पर आतंकियों ने फिदायीन हमला किया था, जिसमे 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद देशभर में लोगों के भीतर गुस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा था कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस हमले के बाद सरकार ने घाटी में अलगाववादी नेताओं की दी गई सुरक्षा और तमाम सुविधाओं को वापस ले लिया था। जिसमे मीर वाइज समेत कुल 5 अलगाववादी नेता शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+