पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, 44 जवान शहीद
पूरे दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की गई
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर बड़ा फिदायीन आतंकी हमला हुआ है। हमले में तीन दर्जन से अधिक जवान शहीद हो गए, कई दर्जन जवान घायल बताए जा रहे हैं। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया।

LIVE Feed
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा-जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की मैं भर्त्सना करता हूं। शहीदों के शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। पूरा देश आतंक और क्रूरतापूर्ण शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications