Pulwama Attack: अमेरिका ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने का किया ऐलान
नई दिल्ली। पुलवामा में जिस तरह से आतंकी हमले में 44 से जवानों की मौत हो गई उसके बाद दुनियाभर के देश इस हमले की भर्त्सना कर रहे हैं और दुख की इस घड़ी में भारत के साथ हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की आलोचना करे हुए कहा कि हम मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, हम कामना करते हैं को घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अमेरिका आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है। यूएन द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है जोकि बेहद ही घिनौना कृत्य है। हम तमाम देशों से कहना चाहते हैं कि वह यूएन सेक्युरिटी काउंसिल के रिजोल्यूशन को स्वीकार करें और अपने देश में आतंकवाद को पनाह देना बंद करें।

वहीं युनाइटेड नेसंश ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है। यूएन की ओर से कहा गया है कि हम मृतकों के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम कामना करते हैं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों और उन लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए जोकि इस हमले के पीछे हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद लगातार दुनियाभर के तमाम देश मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं और भारत सरकार का साथ देने की बात कर रहे हैं। श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, बांग्लादेश सहित तमाम पड़ोसी देशों ने भी इस हमले की निंदा करते हैं आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications