पुलवामा अटैक: रॉ के पूर्व चीफ बोले- सुरक्षा में चूक के बिना नहीं हो सकता ऐसा हमला

नई दिल्ली। खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व चीफ विक्रम सूद ने कहा है कि पुलवामा हमला के पीछे सुरक्षा में चूक भी एक वजह है। सूद ने रविवार को कहा, मुझे नहीं मालूम की कमी कहां हुई लेकिन मैं कह सकता हूं कि इस तरह का हमला बिना सुरक्षा में चूक के नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ हमलावर ही नहीं और भी कई लोग शामिल होंगे।

Pulwama Attack kind of incident security lapse somewhere says former raw chief vikram sood

कश्मीर की समस्या को लेकर किया जाए, इस सवाल पर सूद ने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि हमे क्या रुख अपनाना होगा और दूसरा हमें किसी पार्टी की नहीं भारतीय की तरह सोचना होगा। सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद लगातार इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 2500 जवानों के काफिले में सुरक्षा को लेकर चूक कैसे हुई, जिसके चलती आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो गया।

बता दें कि गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। ये हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ के 2500 जवानों का काफिला श्रीनगर जा रहा था। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। वकास कश्मीर घाटी का ही रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+