पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी और अमित शाह की आज की रैलियां रद्द

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के आज के राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। पीएम मोदी की आज मध्य प्रदेश के इटारसी और कल धार में होने वाली जनसभा रद्द हो गई हैं। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी इटारसी में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भी आज के कई राजनीतिक कार्यक्रम रद्द हो गए हैं।

pulwama attack: All political events of PM Modi and Amit Shah cancelled for today

पीएम मोदी की रैली अब कब होगी, इस बारे में भाजपा की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, अमित शाह सहित कई बीजेपी के शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में कई जवान बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा- पूरे देश का खून खौल रहा

पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले पर दुख जताया और कहा कि पूरा देश गुस्से में है। उन्होंने कहा कि आतंक को कुचलने के लिए कार्रवाई और तेज होगी और हमारे जवानों के बलिदान की बड़ी कीमत आतंकियों को चुकानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमले के दोषियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। पाक पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोसी देश के मंसूबों को भारत कामयाब नहीं होने देगा। हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

पुलवामा हमले के बाद आज दिल्ली में CCS की बैठक बुलाई गई। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ सख्‍त कदम उठाया है। पाकिस्‍तान से मोस्‍ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत जानकारी दी है। जेटली ने कहा कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+