पुलवामा अटैक: कुमार विश्वास ने जवानों के लिए शेयर की भावुक कविता
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले के बाद कवि कुमार विश्वास ने गुस्से का इजहार किया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट में कहा- ग़ुस्सा,बेबसी और आंसू हावी हैं नींद पर, कैसी बीत रही होगी उन परिवारों पर ये रात? हर तरफ़ दुनिया सोई है पर मेरी नींद मर सी गई हैं! आंखों में किरचें चुभ रही हैं। हम ही शायद पागल हैं जो संवेदना को इतने गहरे ले बैठते हैं। कंठ में कोई गीला गोला सा अटक रहा है बार बार ईश्वर तू ही कुछ कर।

एक और ट्वीट में कुमार विश्वास ने कहा-सियासतदानों, मत बार-बार देश का 'सब्र' खोदिए, अब इन कुत्तों की 'कब्र' खोदिए..बस, पुलवामा के नापाक हमले में घायल जवानों की सेहत के लिए दुआ कीजिए ! उनके परिवारों के साथ हर हाथ दुआ में है! सीआरपीएफ के अपराजेय साहस को पूरा देश कृतज्ञ प्रणाम करता है!
गुरुवार को पुलवामा में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ। हमले में 40 से ज्यादा जवानों की जान चली गई। जिस काफिले पर हमला हुआ, उसमें 2500 जवान शामिल थे। जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश का आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास कमांडो विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर जवानों की बस से टकरा गया। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications